*सड़क हादसे में 8 लोग ज़ख्मी*
मवई।
पटरंगा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर जरायलकला गांव के निकट अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर। जिसमे सवार महिलाएं और बच्चे मिलाकर 8 लोग जख्मी हो गए। सभी घायल ऐहार विहार गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों को सीएचसी रुदौली भेजा गया। जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। सभी अपने एक रिश्तेदार को देखने गए थे जो सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









