बसपा के प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
रुदौली। अयोध्या
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली का भेलसर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। श्री अली लखनऊ से फैजाबाद आ रहे थे। तभी ब्लॉक मुख्यालय के सामने बसपा नेता व विधानसभा संयोजक फरहान हुसेन खां की अध्यक्षता में उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही बसपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश से गगनभेदी नारों से हाइवे गुंजायमान कर दिया। स्वागत से गदगद प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का आभार जताया। बसपा नेता फरहान हुसेन खां, गयाशंकर निशाद, हिम्मत सिंह सरोज, डा. सत्तनलाल गौतम, ग्राम प्रधान सतीश कुमार, सीबी गौतम, कपिल देव तिवारी आदि मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









