उत्तर प्रदेश से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार रवि प्रताप सिंह की की रिपोर्ट
बीस दिन पूर्व लापता हुआ बालक अपने नाना के यहाँ बरामद हुआ
बालक को खोजने में उप निरीक्षक ने निभाई अहम भूमिका
मवई अयोध्या मवई थाना क्षेत्र के ग्राम नेवाजपुर से 20 दिन पूर्व रहस्मय तरीके से लापता हुआ बालक को पुलिस ने बरामद कर लिया। ज्ञात हो कि ग्राम नेवाजपुर के सन्दीप श्रीवास्तव का आठ वर्षीय पुत्र सत्यम गत 19 नवम्बर को घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया। घर वालों ने आस पास के गांव में काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नही लगा। पिता सन्दीप ने मवई थाना पहुँच कर बालक सत्यम के लापता होने की सूचना दी। थाना प्रभारी चन्द्रभान यादव ने धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर बालक सत्यम को खोजने की जिम्मेदारी उप निरीक्षक राजीव सागर को सौंप दी। उप निरीक्षक राजीव सागर करीब एक सप्ताह से बालक को खोजने के प्रयास में लगे हुए थे। कठिन परिश्रम करते हुए उप निरीक्षक राजीव सागर ने बालक सत्यम को थाना रौनाही के गुलालपुर से बरामद कर लिया। उप निरीक्षक ने बताया कि लापता हुआ सत्यम गुलालपुर स्थित अपने नाना राम सुफल के यहां बरामद हुआ।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






