सन्त कबीर नगर। नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा काली जगदीशपुर में संस्था ममता के द्वारा अक्षय परियोजना संत कबीर नगर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 77 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण किया गया। 28 टी.बी. के लक्षण वाले मरीजों को चिन्हित कर बलगम स्पॉट कलेक्शन कर जांच हेतु नाथनगर सीएचसी पहुंचाया गया। जांच में पॉजिटिव मरीज मिलने पर इलाज शुरू करा दिया जाएगा। शिविर को सफल बनाने में ममता स्वास्थ टीम श्याम यादव, अरविंद यादव, लक्ष्मी, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक, पंकज सिंह जिला समन्वयक, आशा कर्मी बिंदु देवी, सरोज देवी, अनीता देवी, सुशीला देवी व जिला पंचायत सदस्य संतोष चौहान आदि लोग मौजूद रहे। ममता संस्था द्वारा टी.बी.देखभाल व नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए, टी.बी. किसी को भी हो सकती है, टी.बी. पीढ़ी दर पीढ़ी फैलने वाला रोग नहीं है बल्कि यह हवा के जरिए फैलने वाला एक संक्रामक रोग है, किसी भी व्यक्ति को 2 सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी हो तो उसे टी.बी. हो सकती है, जांच और इलाज पूरी तरह नि:शुल्क किया जाता है,टी.बी. का इलाज पूरी तरह से संभव है,टी.बी. संबंधित जागरूकता फैलाने में आप लोगों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है जैसे विन्दुओ पर जागरूकता लाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण श्याम वती, शीला, सलून निशा, अनुज, आयुष, प्रियांशी, रेनू, अनार मती, उर्मिला, मजनू, गुलाबी आदि लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण किया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






