धार्मिक स्थलों की निगरानी में जुटी पुलिस
मवई अयोध्या। अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पुलिस अब शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए धार्मिक स्थलों की निगरानी में जुट गई है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आज मवई थाने की पुलिस ने क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों को खंगाला। मवई के थाना प्रभारी चन्द्रभान यादव ने बताया कि शरारती तत्वों द्वारा मन्दिरों व मस्जिदों की दीवारों पर आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाने व धार्मिक स्थलों के अंदर प्रतिबन्धित पशुओं का मांस फेंकने के बाद झूठी अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र के मंदिरों व मस्जिदों की निगरानी की जा रही है। जिससे लोगों में आपसी सद्भाव कायम रहे। उन्होंने बताया कि आज क्षेत्र के नेवरा, संडवा,बघेड़ी शेरपुर,नरौली भैंसौली आदि गांवों में उप निरीक्षक राम नरेश रावत के नेतृत्व में मवई पुलिस तथा आर आर एफ के जवानों ने रूट मार्च कर क्षेत्र के नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments