सन्त कबीर नगर। साथा विकासखंड के ग्राम सभा धर्मसिंहवा में ममता के द्वारा अक्षय परियोजना संत कबीर नगर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 35 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण किया गया। 22 टी.बी. के लक्षण वाले मरीजों को चिन्हित कर बलगम स्पॉट कलेक्शन कर जांच हेतु सांथा सीएचसी पहुंचाया गया। जांच में पॉजिटिव मरीज मिलने पर इलाज शुरू करा दिया जाएगा। शिविर को सफल बनाने में डॉक्टर मोहम्मद परवेज बरिष्ठ लैब पर्यवेक्षक, भास्कर चन्द्रकमल वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक, पंकज सिंह जिला समन्वयक ममता, ग्राम पंचायत के सहयोगी आगनबाडी, आशा कर्मी, आशा विमला, सुलोचना, मीरा, संगीता देवी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाशनाथ वर्मा, एकलाख अंसारी आदि लोग मौजूद रहे। ममता संस्था द्वारा टी.बी.देखभाल व नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए, टी.बी. किसी को भी हो सकती है, टी.बी. पीढ़ी दर पीढ़ी फैलने वाला रोग नहीं है बल्कि यह हवा के जरिए फैलने वाला एक संक्रामक रोग है, किसी भी व्यक्ति को 2 सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी हो तो उसे टी.बी. हो सकती है, जांच और इलाज पूरी तरह नि:शुल्क किया जाता है,टी.बी. का इलाज पूरी तरह से संभव है,टी.बी. संबंधित जागरूकता फैलाने में आप लोगों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है जैसे विन्दुओ पर जागरूकता लाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण मालती देवी, सोनू, राजेंद्र, राजा राम, शंकर,मोनू,शीला,मेहरून्निसा,सरीफून्निशा,स्थान,सामरा आदि दो दर्जन से अधिक का स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण किया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






