Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, June 7, 2026 12:33:14 AM

वीडियो देखें

बहराइच। क्राप कटिंग के लिए ग्राम मोहम्मद नगर पहुंचे जिलाधिकारी 

बहराइच। क्राप कटिंग के लिए ग्राम मोहम्मद नगर पहुंचे जिलाधिकारी 

बहराइच। खरीफ सीजन में धान की उपज का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शम्भु कुमार, उप जिलाधिकारी सदर रामचन्द्र यादव के साथ विकास खण्ड चित्तौरा के ग्राम पंचायत मोहम्मद नगर में पहुंचकर ग्राम के चयनित चार किसानों के खेत में जाकर अपने समक्ष धान का क्राप कटिंग कराया। क्राप कटिंग में धान की औसत उपज 31 कुन्टल प्रति हेक्टेयर प्राप्त हुई। क्राप कटिंग में तीन वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किसान श्रीमती राजकुमारी पत्नी बरसाती के 18.200 किग्रा., बरसाती पुत्र खेलावन के 3.500 क्रिगा., प्रताप पुत्र नानू के 19.100 किग्रा.तथा कलावती पत्नी ननकू के 8.500 किग्रा. धान की उपज प्राप्त हुई। इस प्रकार औसत 31 कुन्टल प्रति हेक्टेयर धान की उपज प्राप्त हुई है। इस अवसर पर तहसीलदार सदर सतीश कुमार वर्मा, जिला सांख्यिकी अधिकारी नरेन्द्र कुमार गुप्ता, सम्बन्धित लेखपाल, किसान व अन्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *