बहराइच। लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर ‘‘राष्ट्रीय अखण्डता दिवस’’ के अवसर पर जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में सम्पन्न हुआ। यहाॅ पर प्रातः 08ः00 बजे से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय व अन्य अधिकारियों के साथ सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्वासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी कि ‘‘मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूॅ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाएं रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह सन्देश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूॅ जिसे सरदार बल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लेता हूॅं। जिलाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा के लिए सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वारा दिये गये योगदान के लिए देश उन्हें सदैव याद करता रहेगा। श्री कुमार ने कहा कि आज हम सभी लोगो को सरदार बल्लभ भाई पटेल के दिखाये गये मार्ग पर चल कर देश की एकता, अखण्डता के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। हमारा यही कृत्य सरदार पटेल को सच्ची श्रृद्धांजलि होगी। इसके पश्चात जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर ‘‘रन फाॅर यूनिटी’’ को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। ‘‘रन फाॅर यूनिटी’’ दौड़ डीएम तिराहा, पानी टंकी चैराहा से जेलरोड होते हुए पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर जाकर सम्पन्न हुई। ‘‘रन फाॅर यूनिटी’’ दौड़ में जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, उप जिलाधिकारी सदर राम चन्द्र यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टी.एन. दुबे, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, उपायुक्त एनआरएलएम सुरेन्द्र कुमार गुप्ता व मनरेगा शेष मणि सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी ए.आर. अंसारी, डीपीएम एनएचएम डाॅ. आर.बी. यादव, डीसीपीएम मोहम्मद राशिद, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहराइच पवन कुमार, ए.आर. को-आपरेटिव नवीन चन्द्र शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी वी.पी. वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एस.के. तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.पी. सिंह सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, पुलिस बल के जवान, खिलाड़ी व आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता दिवस पर प्राइमरी व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी/रैली का आयोजन किया गया तथा लौह पुरूष बल्लभ भाई पटेल के जीवन, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता दिवस पर विद्यालयों के छात्रों के स्लोगन राईटिंग, भाषण प्रतियोगिता व विचार गोष्ठी, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी विश्राम गृह के सभाकक्ष में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता विषयक चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी, कुष्ठ आश्रम मे वृद्धजनों व कुष्ठ रोगियों को मिष्ठान का वितरण किया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






