Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, June 7, 2026 12:13:34 AM

वीडियो देखें

बहराइच। अवैध रूप से चलाई जा रही है प्राइवेट बसें, भुंसे की तरह ठूंस-ठूंस कर भरे जा रहे है लोग

बहराइच। अवैध रूप से चलाई जा रही है प्राइवेट बसें, भुंसे की तरह ठूंस-ठूंस कर भरे जा रहे है लोग
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार रशीद अली की रिपोर्ट

बहराइच। नानपारा नगर क्षेत्र से अवैध रूप से कई बसें गैर प्रान्तों के लिए ले दे कर चलाईं जा रही हैं ज्ञात हो ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही क़स्बे के लोगों का दूसरे प्रान्तों में आना जाना होता है नानपारा के दूसरों प्रान्तों को जाने हेतु परिवहन निगम की बसों का संचालन नहीं है यहाँ से 18 किलो मीटर दूर रुपईडीहा में रोडवेज बस स्टैंड हैं इस कारण निज़ी बसों के संचालकों ने अवैध रूप से अधिक धन राशि कमाने हेतु अपने बसों का संचालन दिल्ली,पंजाब,महाराष्ट्र, आदि प्रान्तों के लिए कर रहे हैं पंजाब जाने वाले एक पैसेंजर गुरमीत सिंह,सुखविंदर सिंह,पम्मी सिंह, कुलदीप सिंह आदि ने बताया कि पंजाब जाने वाली बस में मानक के विपरीत सवारियों को बैठाया जाता है और मनमाना किराया पैसेंजरों से वसूल किया जाता है सूत्र बताते हैं कि उक्त अवैध रूप से चलने वाली बसों की सरपरस्ती परिवहन विभाग के अधिकारियों की प्राप्त है यह ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नगरीय क्षेत्र से भी खुलेआम सवारियां भरते हैं और सवारी जितनी बैठने की छमता है उसे दो गुना सवारी बैठाई जाती हैं जिससे हादसा होने की संभावना बहुत अधिक बनी रहती है राजीव चौराहा विकास खंड शिवपुर से भी जालंधर के लिए निज़ी बस का सञ्चालन हो रहा है उस स्थान पर स्थानीय पुलिस की शह पर अवैध रूप से बस चल रही है मगर विभागीय अधिकारियों की खाओ कमाओ नीतियों के चलते इस प्रकार अवैध कार्य किये जा रहे हैं इस पर कार्यवाही करने की जहमत विभाग नहीं उठा रहा है

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *