बहराइच। योगी सरकार की पुलिस भले ही मित्र होने का दावा करें किन्तु असल में वो तो गुंडों जैसा बर्ताव कर रही है। मामला बहराइच का जहाँ पुलिस द्वारा एक दलित युवक को बिना किसी जुर्म के बेहरहमी से पीटने और जातिसूचक गलियां देने की ख़बरें आ रही है। जानकारी के मुताबिक रामगांव इलाके के ग्राम रसूलीचक, बेगमपुर निवासी नागेश कुमार बुधवार की सुबह लेबरों का खाना लेने मुंशी पुरवा गया था। तभी रामगांव थाने में तैनात चौकी इंचार्ज गौरव सिंह ने उसे बीच रस्ते से उठा लिया। इसके बाद नागेश को थाने ले जाकर जमकर पिटाई की। युवक के शरीर के एक-एक स्थान पर सौ-सौ लाठियां मारी। पुलिस पर युवक को जातिसूचक गाली देने का भी आरोप है। पीड़ित के अनुसार स्थानीय पुलिस ने एक पुराने मामले में पहले सुलह समझौता करने के लिए डराया धमका। जब युवक नहीं माना तो उसकी पिटाई कर दी। पुलिस की पिटाई के गहरे निशानी पीड़ित के कूल्हों पर हैं। पुलिस ने गरीब दलित युवक पर थर्ड डिग्री टॉर्चर का भी इस्तेमाल किया है। क्षेत्राधिकारी महसी शंकर प्रसाद ने बताया कि बेगमपुर निवासी नागेश ने एक प्रार्थना पत्र दिया है जिसमे चौकी इंचार्ज गम्भीरवा पर मारने पीटने की बात कही है। साथ ही जाति सूचक गलियां भी देने की बात कही है। इस प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही उचित कार्यवाही होगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









