बहराइच। लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर ‘‘राष्ट्रीय अखण्डता दिवस’’ के रूप में मनाया जायेगा। शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के अवसर पर जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा तथा मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी जायेगी। कलेक्ट्रेट परिसर से प्रातः 08ः00 बजे डीएम तिराहा, पानी टंकी चैराहा से जेलरोड होते हुए पुलिस लाइन बहराइच तक रन फार यूनिटी का आयोजन किया जायेगा। रन फार यूनिटी में पुलिस जवान, शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं, शिक्षक व अन्य लोग सम्मलित होगें। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान ने बताया कि 31 अक्टूबर 2019 को प्रातः 08ः00 बजे से प्राइमरी व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी/रैली का आयोजन किया जायेगा तथा प्रातः 09ः00 बजे से लौह पुरूष बल्लभ भाई पटेल के जीवन, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता दिवस पर समस्त विद्यालयों के छात्रों के स्लोगन का संकलन किया जायेगा। प्रातः 10ः00 सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी विश्राम गृह के सभाकक्ष में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता विषयक चित्र प्रदर्शिनी लगायी जायेगी। मध्यान्ह 12ः00 बजे जिला संयुक्त चिकित्सालय में जिलाधिकारी शम्भु कुमार द्वारा मरीजों को फल वितरण तथा अपरान्ह 01ः00 बजे वृद्ध एवं कुष्ठ आश्रम मे मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान द्वारा भोजन वितरण किया जायेगा। जबकि अपरान्ह 02ः00 बजे सरदार बल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्तव एवं कृतित्व पर आधारित भाषण प्रतियोगिता, अपरान्ह 04ः00 बजे सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर आधारित विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






