बहराइच। धनतेरस के अवसर पर नगर क्षेत्र की कानून एवं शान्ति व्यवस्था का जायज़ा लेने के उद्देश्य से शुक्रवार को देर शाम जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप, नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टी.एन. दुबे व अन्य अधिकारियों के साथ घण्टाघर चैक से पीपल तिराहा, सर्राफा व कवाबची गली का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान डीएम व एसपी ने व्यवसाईयों व आमजन से वार्ताकर आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






