Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, June 7, 2026 1:42:57 AM

वीडियो देखें

बहराइच। 31 अक्टूबर को आयोजित होगा रोज़गार मेला

बहराइच। 31 अक्टूबर को आयोजित होगा रोज़गार मेला

बहराइच। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने जानकारी दी है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, बहराइच के प्राॅगण 31 अक्टूबर 2019 को प्रातः 10ः30 बजे से एक दिवसीय रोज़गार मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें सेक्योरिटी इन्टेलीजेंस सर्विसेज इन्डिया लिमिटेड लखनऊ, मेक आर्गेनिक इन्डिया, पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लि. लखनऊ, बायोटेक रिसर्च इंस्टीट्यूट इन्डिया तथा न्यू यूनीकेयर हेल्थ साल्यूशन द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जायेगी। जिला सेवा योजन अधिकारी ने बताया कि सेक्योरिटी इन्टेलीजेंस सर्विसेज इन्डिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा पर्यवेक्षक पद पर भर्ती की जायेगी। जिसके लिए हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट की शैक्षिक योग्यता रखने वाले 20 से 35 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्ति अर्ह होंगे। चयनित अभ्यर्थियों रू. 10-20 हज़ार प्रतिमाह वेतन देय होगा। मेक आर्गेनिक इण्डिया ब्लाक एंव जिला लेबल अधिकारी के पद पर भर्ती की जायेगी। जिसके लिए स्नातक की शैक्षिक योग्यता रखने वाले 22 से 35 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्ति अर्ह होंगे। चयनित अभ्यर्थियों रू. 12,500=00 प्रतिमाह वेतन देय होगा। इसी प्रकार पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लि. द्वारा वेलनेस एडवाइजर के पद पर भर्ती की जायेगी। जिसके लिए हाईस्कूल शैक्षिक योग्यता रखने वाले 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्ति अर्ह होंगे। चयनित अभ्यर्थियों रू. 8,500=00 प्रतिमाह वेतन देय होगा। बायोटेक रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा ब्लाक/जिला समन्वयक के पदों पर भर्ती की जायेगी। जिसके लिए स्नातक की शैक्षिक योग्यता रखने वाले 20 से 35 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्ति अर्ह होंगे। चयनित अभ्यर्थियों रू. 8,500=00 प्रतिमाह वेतन देय होगा तथा न्यू युनीकेयर हेल्थ सल्यूशन द्वारा सेल्स मैनेजर/सेल्स ऐग्जीक्यूटिव के पद पर भर्ती की जायेगी। जिसके लिए इण्टरमीडिएट की शैक्षिक योग्यता रखने वाले 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्ति अर्ह होंगे। चयनित अभ्यर्थियों रू. 11,500=00 प्रतिमाह वेतन देय होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी श्री कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन व आईटीआई प्रशिक्षित युवा एवं सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत अभ्यर्थी सेवा योजन पोर्टल एसईडब्लूएवाईओजेएएन डाट यूपी डाट एनआईसी डाट इन पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आनलाइन आवेदन करने में कोई परेशानी होने पर अपने पंजीकरण कार्ड सहित जिला सेवायोजन कार्यालय, बहराइच से सम्पर्क कर 30 अक्टूबर 2019 तक आॅफलाइन आवेदन कराकर स्वयं के दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं समस्त प्रमाण पत्रों सहित 31 अक्टूबर 2019 को समय से जिला सेवायोजन कार्यालय बहराइच परिसर में उपस्थित होकर पुरूष/महिला रोजगार मेले में प्रतिभाग करें। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से होगा। इस हेतु मार्ग व्यय देय न होगा।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *