बहराइच। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-282 बलहा (अ.जा.) उप निर्वाचन 2019 की मतदान प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर से जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय की निगरानी में पोलिंग पार्टियाॅ अपने-अपने गन्तव्यों को रवाना हुईं। उल्लेखनीय है कि उप निर्वाचन 2019 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद में 169 मतदान केन्द्रों के 409 बूथों के लिए 409 पोलिंग पार्टियाॅ रवाना की गयी हैं। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में 04-04 सदस्य तैनात किये गये हैं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-282 बलहा (अ.जा.) उप निर्वाचन 2019 के मतदान हेतु कुल 357263 मतदाता जिसमें पुरूष 190160, महिला 167095 व अन्य 08 हैं, अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उप निवार्चन के लिए निर्धारित मतदान केन्द्रों पर 21 अक्टूबर 2019 को पूर्वान्ह 07ः00 बजे और अपरान्ह 06ः00 बजे के बीच मतदान होगा। गल्ला मण्डी परिसर में पोलिंग पार्टियों की रवानगी कार्य का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्यवेक्षण किया जाता रहा। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप व ग्रामीण के रवीन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






