बहराइच। काॅमन रिव्यू मिशन (सी.आर.एम.) टीम के भ्रमण से पूर्व जनपद के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के निरीक्षण के लिए गठित की गयी टीमों केे सदस्यों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने निर्देश दिया कि 16 से 23 अक्टूबर 2019 के मध्य टीम के प्रस्तावित भ्रमण से पूर्व सभी दल चेक लिस्ट के अनुसार सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कर लें और जो कमियाॅ पायी जायें उन्हें दुरूस्त करा दिया जाय। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार की उच्च स्तर की काॅमन रिव्यू मिशन (सी.आर.एम.) टीम जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सीएचसी/पीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में फीड बैक प्राप्त करेगी। जिलाधिकारी ने टीम के सदस्यों को निर्देश दिया कि सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार ओपीडी, इमरजेन्सी, प्रसव कक्ष, न्यू बार्न केयर इन लेबर रूम, महिला वार्ड, जेएसएसके प्रोग्राम, जननी सुरक्षा योजना का भुगतान, शौचालयों एवं वाश रूम की साफ-सफाई, आशा मीटिंग की कार्यवृति एवं मानदेय भुगतान, कोल्ड चेन, परिवार कल्याण कार्यक्रम, मेडिकल वेस्ट मैनेजमेन्ट, आरसीएच पोर्टल, एचएमआईएस डाटा, आईइसी गतिविधियाॅ, टेलीमेडिसिन कक्ष, पैथालाॅली व फार्मेसी इत्यादि बिन्दुओं का सघन निरीक्षण करें तथा जो कमियाॅ सामने आयें उससे प्रभारी चिकित्साधिकारी को अवगत करा दिया जाय। रि-प्रोडक्टिव चाइल्ड हेल्थ (आर.सी.एच.) पोर्टल की समीक्षा के दौरान आलाइन व्यवस्था प्रभावी न पाये जाने पर जनपद प्रभारी का आनलाइन व्यवस्था लागू होने तक वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा स्वास्थ्य केन्द्रों से पोर्टल पर दवाओं की माॅग न आने पर चीफ फार्मासिस्ट का भी वेतन बाधित किये जाने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सुरेश सिंह व एसीएमओ डाॅ. जयन्त कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. बलवन्त सिंह, डीपीएम एनएचएम गोण्डा अमर नाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एस.के. तिवारी, डीटीएम डाॅ. पीयूष नायक, पैक्सफेड प्रखण्ड देवीपाटन के अधि.अभि. राहुल राज, सहायक अभि. चन्द्र प्रकाश त्रिवेदी व अवर अभि. विजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी सुनील कुमार पाण्डेय, डीसीपीएम एनएचएम मोहम्मद राशिद सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









