बहराइच। श्री मां दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन अवसर पर जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर भारी सुरक्षा बल के साथ जनपद में भ्रमणशील रहे। इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कानून एवं शान्ति व्यवस्था के लिए नामित किये गये सुपर ज़ोनल, ज़ोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों व समकक्ष पुलिस अधिकारियों तथा कन्ट्रोल रूम के साथ लगातार सम्पर्क में रहकर स्थिति का जायज़ा लेते रहे तथा अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी देते रहे। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपद के दूरस्थ क्षेत्र गायघाट विसर्जन स्थल पहुॅच कर शान्तिपूर्ण माहौल में हो रहे विसर्जन का जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






