बहराइच। उप जिलाधिकारी महसी एस.एन. त्रिपाठी ने बताया कि तहसील महसी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पचदेवरी में एक पक्के मकान की कटान व उसे नदी में समाहित हो जाने के सम्बन्ध में 27 सितम्बर 2019 को इलेक्ट्रानिक मीडिया (एफ.एम. न्यूज़ व न्यूज़ 18) पर प्रसारित की गयी खबर के सम्बन्ध में जिलाधिकारी शम्भु कुमार के निर्देश पर की गयी जाॅच में पाया गया कि ग्राम पचदेवरी व तहसील महसी के अन्य किसी ग्राम में प्रसारित की गयी खबर के अनुसार मकान नहीं कटा है। उप जिलाधिकारी व तहसीलदार के संयुक्त हस्ताक्षरों से प्रेषित की गयी जाॅच आख्या में प्रसारित की गयी खबर पूरी तरह से असत्य व निराधार पायी गयी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






