बहराइच। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में न्यूनतम मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत सम्बन्धित तहसीलों में धान क्रय व कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) भण्डारण के निमित्त तहसील/परगना हेतु सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी शम्भु कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी धान क्रय व भण्डारण कार्य के लिए सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों से समन्वय बनाये रखेंगे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






