सन्तकबीरनगर। अखिलभारतीय मद्धेशिया (कान्दू) वैश्य सभा जिला इकाई मगहर की एक बैठक नगर पंचायत के काजीपुर स्थित कुबेर कटरा में दिनांक-25/09/2019 दिन-बुधवार को सायं 7बजे संपन्न। इस बैठक में संगठन की मजबूती पर विशेष रूप से चर्चा किया गया साथ ही समाज की विभिन्न समस्याओं, उनके निराकरण आदि पर भी चर्चा किया गया। इसके अलावा नगर इकाई को भंग कर नई ईकाई का गठन गया, समाज के उत्थान के बारे में चर्चा की गई। मगहर नगर इकाई को भंग करके,नयी इकाई का गठन जिलाध्यक्ष महेश गुप्ता,जिला महामंत्री विजय प्रकाश कांदू, जिला कोषाध्यक्ष नंदलाल कान्दू निवर्तमान नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार गुप्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें सभी के सहमति से अध्यक्ष सुनील गुप्त, उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्त, संरक्षक गजेंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राज किशोर गुप्ता, महामंत्री राजमणि गुप्त, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्त, संगठनमंत्री अशोक कुमार गुप्त को निर्विरोध चुना गया। और लंबे समय से रिक्त चल रहे जिलाउपाध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता का मनोनयन किया गया। इस दौरान सुजीत गुप्ता, इंजीनियर सुजीत गुप्ता, कुबेर गुप्ता, मक्खन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






