बहराइच। विधानसभा उप निर्वाचन-2019 को निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को निर्वाचन व्यय मदों से सम्बन्धित दरों, विभिन्न मदों में किये जाने वाले व्यय एवं व्यय लेखांकन प्रक्रिया के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता के सम्बन्ध में आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की जानकारी प्रदान की गयी। बैठक के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी/प्रभारी अधिकारी व्यय अनुवीक्षण प्रदीप कुमार यादव, प्रभारी वरिष्ठ कोषाधिकारी/अधिकारी व्यय लेखा अशोक कुमार प्रजापति, रिटर्निंग आफिसर कीर्ति प्रकाश भारती द्वारा राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को व्यय लेखा, आदर्श आचार सहिता, नामांकन प्रकिया आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर कांग्रेस से भगौती प्रसाद केराती व गोपीनाथ, भाजपा से डा. जितेन्द्र त्रिपाठी, बैजनाथ रस्तोगी, भारतीय कम्यूनिस पार्टी से सिद्धनाथ श्रीवास्तव, सैय्यद महमूद अली व कुलेराज यादव, समाजवादी पार्टी से डा. विकास दीप वर्मा, एनसीपी से हकीक सलमानी व महेन्द्र पाल मिश्रा, आरएलडी से डा. अजीम उल्ला, बीएसपी से चन्द्रिका प्रसाद गौतम व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






