बहराइच। प्रदेश के समस्त ग्राम पंचायतों में अवसंरचना व सेवाओं की उपलब्धता सामाजिक विकास और संरक्षण, आर्थिक एवं आजीविका में विविधता के 101 मानकों पर सर्वे कराये जाने तथा सर्वे में चिन्हित ‘‘क्रिटिकल गैप्स’’ के आधार पर ग्राम पंचायत डेवलपमेन्ट प्लान (जी.पी.डी.पी.) वर्ष 2020-21 तैयार किया जाना है। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान ने बताया कि जनपद की समस्त 1054 ग्राम पंचायतों के सर्वेक्षण एवं विभागीय योजनाओं से सम्बन्धित सूचनाओं के संकलन हेतु जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 23 सितम्बर 2019 को मध्यान्ह 12ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। श्री चैहान ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से स्वयं कार्यशाला में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






