उत्तर प्रदेश / सिद्धार्थनगर से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार विकास शुक्ल की रिपोर्ट
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज के भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने प्रदेश में भाजपा सरकार के ढाई साल पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस कर योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योगी जी ने जनता के बीच मे जाने का काम किया है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने ढाई साल में ही 13 नए मेडिकल कॉलेजो का शिलान्यास किया है जिसमे से 5 में पढाई भी शुरू हो गयी है। उन्होंने गन्ना किसानो पर कहा कि सरकार ने गन्ना किसानों के लिए काम किया है। साथही 86लाख किसानों का 36हजार करोड़ किया भी माफ किया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






