सन्तकबीरनगर/धर्मसिंहवा। रविवार रात से लगातार हो रही झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे जहां खिल उठे, वहीं भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिली।
बारिश न होने से हताश परेशान होकर पम्पिग सेट के माध्यम से सूखते हुए धान की फसल को सींचने को मजबूर हो गए थे लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहा था वाटर लेवल बहुत नीचे चला गया था। किसानों की उम्मीदें धीरे-धीरे टूट रही थी। यह बारिश किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। किसान राधेश्याम निषाद, एजाज खान (छिबरा), महेंद्र मिश्रा गौरी राई, घनश्याम वर्मा धर्मसिंहवा, सलमान मनिहार, जकाउल्लाह खान, अखिलेश्वर मिश्रा, हरिप्रसाद चौबे सेंवहा आदि ने बताया कि बारिश से काफी राहत मिली है। धान की फसले सूख रहे थे। इससे अब किसानों की उम्मीदें जाग गई है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






