Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 3:48:34 AM

वीडियो देखें

लखीमपुर खीरीI खेल में दिखाया छात्रों ने दमखम

लखीमपुर खीरीI खेल में दिखाया छात्रों ने दमखम
/ / से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार प्रांशु वर्मा की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरीI जिले के गोला गोकरननाथ में कृषक समाज इंटर कालेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत हो गई है। प्रधानाचार्य डॉ. लखपतराम वर्मा ने ध्वजा रोहण कर छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। शुक्रवार से कृषक समाज इंटर कालेज के खेल मैदान पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई।

प्रधानाचार्य डॉ. लखपतराम वर्मा ने खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है और यही हमें आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उसके बाद पिछले वर्ष की चैंपियन अरुषि सिंह और नवनीत कुमार ने मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगाया। बालक वर्ग में आठ सौ मीटर की दौड़ में आशुतोष सिंह और जयशिका ने पहला स्थान पाया। जूनियर वर्ग के बालक वर्ग में महेश कुमार, बालिका वर्ग में प्रमिला ने पहला स्थान पाया। सब जूनियर वर्ग की छह सौ मीटर दौड़ में क्षमा शुक्ला, बालिका वर्ग में मोहम्मद सलमान बालक वर्ग में अव्वल रहे। बालक वर्ग में हुई लम्बी कूद में नवनीत कश्यप, जावेद और दानिश ने बाजी मारी। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट अनन्त प्रकाश सरोज, नारायन लाल वर्मा, खेल प्रभारी श्याममूर्ति शुक्ला, डॉ. अनिल कुमार, इन्द्रसेन वर्मा, रामनरेश, वीरेन्द्र सिंह, अंकित शर्मा, अखिलेश कुमार शुक्ला, देवेन्द्र सिंह, सरोज कुमार वर्मा, कपिल वर्मा, सुमित यादव, रागिनी, सौम्या सक्सेना, सुमन कनौजिया समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। संचालन आशीष पांडेय ने किया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *