लखीमपुर खीरी I बाघ की लगातार आमद को लेकर वन विभाग मोहम्मदी (महेशपुर) सचेत हो गया है। लगातार विभाग के द्वारा गांव गांव मानव वन्य जीव संघर्ष की संगोष्ठी करके गांव वालों को बाघ के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जा रही है। ऐसी ही एक बैठक ग्राम जमुनहा में की गई।
मोहम्मदी(महेशपुर)वन क्षेत्र के गांव जमुनहा में मानव वन्य जीव संघर्ष सगोष्टी का आयोजन किया गया। इस बैठक में वन दरोगा राम प्रसाद ने गांव वालों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब गन्ने की फसल बड़ी हो गई है। इस इलाके में बाघ और तेंदुए की आमद रहती है। इस समय यह दोनों जानवर जंगल से बाहर निकल आते हैं। ऐसी स्थिति में हम लोगो को सचेत रहना बहुत जरूरी है। इसलिए कोई भी व्यक्ति खेतो में अकेला न जाये जब भी जाये तो समूह बनाकर और शोर करते हुए जाये। हो सके तो मोबाइल या रेडियो बजाते हुए जाये। इस मौके पर प्रधान कुलबीर सिंह,वन दरोगा रामनरेश वर्मा,जगदीश वर्मा,ओम प्रकाश,वन रक्षक राजेश कुमार, अनीस अहमद, सहित गांव के तमाम लोग मौजूद थे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






