लखीमपुर खीरी I एनएच 730 पर बच्चा चोरी के शक में एक महिला को पेंड़ में बांधकर पीटे जाने के मामले में गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश जारी है। शुक्रवार को हैदराबाद थाना क्षेत्र के अहमदनगर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक महिला को पेंड़ से बांधकर घंटों पिटाई की गई थी। पीटने वालों ने मानवीयता की सभी हदें पार कर दी थीं।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला को कब्जे में कर थाने ले आई थी। जिस महिला की पिटाई की गई थी वह महिला अर्ध विक्षिप्त बताई गई थी। पुलिस ने मारपीट, बलवा और भ्रामक प्रचार के आरोप में एक दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिनमें से पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें रविवार को जेल भेज दिया गया है। जिसमें अहमदनगर निवासी सतेन्द्र पांडेय, सुजीत कुमार आरख, रामसरन आरख और ग्राम धौरहरा निवासी संजय कुमार शामिल हैं। एसओ धर्मदास सिद्धार्थ का कहना है कि अन्य की तलाश की जा रही है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






