बहराइच। मालूम हो कि 15 अगस्त को प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की योजना की बात कही गई मगर इस योजना के सफल होने के चांस बहुत ही कम दिखाई देते हैं क्योंकि अभी तक प्लास्टिक और पॉलिथीन बनाने वाले कारखानों को बंद नहीं कराया गया है। जिसे लेकर मोहल्ला गुलाम अलीपूरा के रहने वाले मनोज गुप्ता ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखते हुए कहा कि इस योजना को सफल तब तक नहीं बनाया जा सकता कि जब तक प्लास्टिक और पॉलिथीन के कारखानों को बंद न कर दिया जाए। जब ऐसे ही कारखानों में प्लास्टिक और पॉलिथीन तैयार की जाती रहीगी तो फिर फुटकर दुकानदारों तक पहुंचेगी ही अब ऐसे में प्लास्टिक मुक्त भारत, स्वच्छ भारत मिशन और इन जैसे अनेकों सपने सिर्फ सपने ही रहेंगे। आपको बता दें कि 21 अगस्त को नगर पालिका बहराइच द्वारा प्लास्टिक बंद करो अभियान चलाया गया जिसमें फुटकर दुकानदारों व ठेलों पर छापे मरे गए और जुर्माना भी वसूला गया पर क्या यह उचित था। अब ऐसे में सवाल उठता है कि कारखानों में प्लास्टिक और पॉलिथीन बनती रहेगी तो उसेके इस्तेमाल पर रोक कैसे लगाना संभव होगा?
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









