सिद्धार्थ नगर/शोहरतगढ़। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डाक्टर धर्मवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर मायाराम वर्मा के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सुनील सिंह के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 27/8/19 समय करीब 21:15 बजे बहद ग्राम घरूआर नोमेन्स लैण्ड से एक व्यक्ति को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना ढेबरूआ में मु0अ0सं0-189/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय/ जेल भेजा गया
गिरफ्तार अभियुक्त का नांम पता -सुरेन्द्र कन्नौजिया पुत्र ठाकुर कन्नौजिया वार्ड नं02 मुडिला थाना ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण- श्री महेश सिंह उ0नि0 चौकी प्रभारी बढनी थाना ढेबरूआ, मुख्य आरक्षी विजय यादव, कां0 अतीश कुमार यादव चौकी बढ़नी थाना ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






