सिद्धार्थनगर/खेसरहा। आज खेसरहा थाने का औचक निरीक्षण एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने किया।
लगभग 12 बजकर 30 मिनट पर अचानक एस पी धर्मवीर सिंह खेसरहा थाने पर पहुच गए। पहुँचते ही सर्वप्रथम परिसर के साफ़ सफाई को देखा। साफ सफाई से संतुष्ट दिखे एसपी तुरंत जन शिकायत रजिस्टर सहित सभी अभिलेखों की जांच में जुट गए। अभिलेखों की जांच के बाद लगभग आधे घंटे तक थानाध्यक्ष राम आशीष यादव सहित सभी उपनिरीक्षको और आरक्षियों के साथ मीटिंग कर बेहतर पुलिसिंग के बारे में चर्चा की। एस पी धर्मवीर सिंह थाने की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






