सिद्धार्थनगर/बाँसी। आज डिडई बाजार में हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए हि.यु.वा.प्रदेश प्रभारी व क्षेत्रीय विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा की संगठन को न्यायपंचायत और ग्रामसभा स्तर पर शसक्त बनाने के लिए हि.यु.वा.कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए मिठवल ब्लॉक इकाई संगठन का विस्तार भी किया जिसमें संजय कन्नौजिया को मिठवल ब्लॉक प्रभारी,श्रीनाथ तिवारी,गब्बर चौधरी सह प्रभारी,हरिहर यादव संयोजक,उमेश सिंह सह संयोजक,श्यामकरन गुप्ता महामंत्री,दिनेश सिंह महामंत्री संगठन,उमेन्द्रमणि त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष,संजय गौतम,विनय मिश्रा,अनिल चौधरी को उपाध्यक्ष एवं गुड्डू चौधरी,खेलई चौधरी,लोकमन चौधरी को संरक्षक मंडल का पदाधिकारी नियुक्त किया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जाति पाति,ऊंच नीच छुआछूत की दुर्भावना ने हमेशा हिन्दू समाज को कमजोर करने का कार्य किया है,इसलिए सारे भेद मतभेद को जड़ से खत्म करते हुए सम्पूर्ण हिन्दू समाज को एकजुट करने का कार्य सभी हि.यु.वा.के कार्यकर्त्तागण करें। और हिन्दू समाज को जाति पाति में बांटकर तोड़ने वाले हिन्दू समाज को कमजोर करने वाले लोग हैं ऐसे लोगों से सदैव सजग रहें। इस दौरान हि.यु.वा.जिलाउपाध्यक्ष अजय वर्मा,मौलेश्वरनाथ त्रिपाठी,इंद्रजीत गुप्ता,सूरज तिवारी समेत आदि ने हि.यु.वा.पदाधिकारियों को बधाई दिया। बैठक में मनोज सोनी,अशोक शर्मा,राहुल गुप्ता,अखिलेश मिश्रा,सुरेंद्र मिश्रा,दयाशंकर गुप्ता,रामजीत समेत आदि दर्जनों हि.यु.वा.के कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






