सिद्धार्थनगर/खेसरहा। विकास खंड खेसरहा स्थित थाना परिसर में बड़े ही धूमधाम से कृष्ण जनमोत्स्व मनाया गया। थाना परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। थानाध्यक्ष राम आशीष यादव ने विधि विधान के साथ कृष्ण जी का पूजन किया। थाना कार्यरत समस्त पुलिसकर्मी आगन्तुकों के स्वागत में लगे थे। जगराता कार्यक्रम के तहत कृष्ण जी के भजन से परिसर भक्तिमय हो रहा था। था। क्ष्रेत्र के सभी आगन्तुकों को प्रसाद तो दिया ही गया साथ ही सहभोज की भी व्यवस्था की गयी थी। जिस प्रकार जब कृष्ण भगवान जब जनम लिए थे तो मूसलाधार बारिश हो रही थे उसी प्रकार अचानक बारिश शुरू हो गयी करीब 3 घंटे तक नही थमी। लोगो के मुह से एक ही बात निकल रही थी की सब कृष्णा जी ही महिमा है। बिन पानी सूख रही खेतों की फसलें भी कृष्ण जी को कोटिशः नमन कर रही हैं।
थाने के अतिरिक्त क्षेत्र के अलग अलग गावों में भी पूरे उल्लास के साथ जन्माष्टमी मनाई गई। देवगह, खैरहवा, बेलौख, सकारपार, कुरथिया, टिकरी पकरिया, टिकुईयाँ आदि मंदिरों पर जश्न का माहौल देखने को मिला।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






