Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:27:56 PM

वीडियो देखें

प्रधान पुत्र की हत्या की साजिश का खुलासा, मुठभेड़ में शूटर गिरफ्तार ➖➖➖➖➖➖➖➖ अयोध्या

प्रधान पुत्र की हत्या की साजिश का खुलासा, मुठभेड़ में शूटर गिरफ्तार ➖➖➖➖➖➖➖➖ अयोध्या
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार रवि प्रताप सिंह की रिपोर्ट

प्रधान पुत्र की हत्या की साजिश का खुलासा, मुठभेड़ में शूटर गिरफ्तार
➖➖➖➖➖➖➖➖
अयोध्या
====== पुलिस ने प्रधान पुत्र की हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए मुठभेड़ में दो शूटर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दो शूटर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए। शूटर ने प्रधान पुत्र की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी ली थी और यह सुपारी गांव के ही एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश में प्रधान पुत्र को जान से मारने के लिए दी थी।
*♦मामला जनपद के थाना इनायतनगर क्षेत्र का है जहां पर पारा ताजपुर गांव के प्रधान पुत्र शिव कुमार चौरसिया की पुरानी रंजिश में जान से मारने के लिए गांव के ही राम कुमार चौरसिया ने एक लाख रुपये में भाड़े के शूटरों को दी थी। यह शूटर अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं। शूटर फिरोज उर्फ मोनू प्रधान पुत्र की हत्या के लिए कई बार रेकी भी कर चुका था लेकिन प्रधान पुत्र मौके से नहीं मिला और उसकी जान बच गई। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो थाना इनायतनगर व महाराजगंज की पुलिस ने सर्विलांस के सहारे शूटरों को थाना इनायतनगर क्षेत्र के आदिल पुर गांव के पास घेर लिया। दोनों थानों की पुलिस ने मुठभेड़ में दो शूटरों फिरोजपुर उर्फ मोनू रिंकू सिंह उर्फ कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। *
*पूछताछ के बाद सुपारी देने वाला व्यक्ति राम कुमार चौरसिया को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि मुठभेड़ के दौरान ही 2 शूटर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। दोनों फरार शूटर रोहित निषाद व रवि पांडे अंबेडकरनगर के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने गिरफ्तार शूटरों से दो नाजायज असलहे भी बरामद किए हैं। एसएसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को दस हज़ार रुपये इनाम देने की घोषणा की है जबकि प्रधान पुत्र ने पुलिस टीम को 21 हज़ार रुपये बतौर पुरस्कार दिए है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *