सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर पंचायत बनाने संबंधी सभी प्रस्तावों को नगर विकास विभाग को वापस लौटा दिया है। इसमें 11 नई नगर पंचायत और 4 नगर पंचायतो का विस्तार किये जाने का प्रस्ताव था
नगर विकास विभाग जरूरत के आधार पर नई नगर पंचायते बनाता है और आबादी बढ़ने पर इनका विस्तार करता है। नगर विकास विभाग ने 15 नगर पंचायतो का प्रस्ताव कैबिनेट मंजूरी के लिए तैयार कराया था। इसमे 11 नई नगर पंचायत बनाने और 4 नगर पंचायतो के सीमा विस्तार के लिए प्रस्ताव था। मुख्यमंत्री के अनुमति के बाद इन सभी प्रस्तावों को कैबिनेट मंजूरी के लिए रखा जाता है। लेकिन इसे वापस कर दिया गया है।
सिद्धार्थनगर के विस्कोहर, इटवा व कपिलवस्तु को नगर पंचायत बनाने और शोहरतगढ़ नगर पंचायत का सीमा विस्तार किये जाने का प्रस्ताव था।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






