अयोध्या। झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले
जगह जगह जल भराव से लोगो को उठानी पड़ी परेशानी
भेलसर(अयोध्या)कई दिनों से बारिश न होने से जहाँ किसान धान की फसल की सिंचाई के लिए परेशान थे वहीँ झमाझम बारिश होने से किसानों को सिंचाई से राहत मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे।
रूदौली क्षेत्र में कई दिनों से बारिश न होने से किसान धान की फसल की सिंचाई के लिए परेशान थे। बुधवार को सुबह से झमाझम बारिश होने से किसानों को धान की फसल की सिंचाई से राहत मिल गयी जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीँ नगर सहिंत ग्रामीण क्षेत्रो में कई स्थानों पर जल भराव होने से लोगो को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। भेलसर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के नीचे बने ब्रिज में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र पंचायत सदस्य अरशद हुसैन व् प्रधान प्रतिनिधि अनीस अहमद ने ज़िम्मेदार अधिकारियो से राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ब्रिज के नीचे जल भराव से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






