बहराइच। मा. मंत्री समाज कल्याण विभाग उ.प्र. रमापति शास्त्री का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार श्री शास्त्री 22 अगस्त 2019 को प्रातः 09.30 बजे वन विभाग के निरीक्षण भवन मोतीपुर पहुंचकर पूर्वान्ह 10ः00 बजे सेेक्टर मटेही कला, मण्डल मिहींपुरवा में भाजपा/संगठन/पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। श्री शास्त्री मध्यान्ह 12ः00 बजे विधान सभा क्षेत्र बलहा अन्तर्गत ग्राम अठकवा (चैहारी गावं सेक्टर), अपरान्ह 01.00 बजे ग्राम सर्राकला में भारतीय जनता पार्टी/संगठन/पदाधिकारियों/कार्यकताओ के साथ बैठक करेंगे तत्पश्चात् श्री शास्त्री अभिमन्यु सिंह मौर्य मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपरान्ह 03.00 बजे ग्राम सर्रा कला से प्रस्थान कर 04.30 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन बहराइच पहुंचेगें। यहां पर मा. मंत्री श्री शास्त्री जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी तथा जनपद मुख्यालय के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। तदोपरान्त रात्रि विश्राम लो.नि.वि के निरीक्षण भवन में करेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी (वीआईपी)/नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश ने बताया कि 23 अगस्त 2019 को प्रातः 10.00 बजे श्री शास्त्री विधानसभा क्षेत्र बलहा अन्तर्गत ग्राम गौरा, मध्यान्ह 12.00 बजे ग्राम गोपिया में भाजपा/ संगठन/पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे एवं तत्पश्चात् रामप्रीत वर्मा के आवास पर आायेजित कार्यक्रम में शामिल होगें। श्री शास्त्री अपरान्ह 02ः00 बजे विधानसभा क्षेत्र बलहा अन्तर्गत नवयुग इ.का मिहींपुरवा में भारतीय जनता पार्टी/संगठन/पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






