सिद्धार्थनगर/खेसरहा। खेसरहा थाने पर कार्यरत समस्त पुलिस कर्मियोंने श्रम दान किया। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रत्येक रविवार को श्रम दान किया जाना है इसी क्रम में परिसर को साफ़ सुथरा बनाये रखने हेतु थानाध्यक्ष राम आशीष यादव के नेतृत्व में खेसरहा थाने में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा साफ़ सफाई की गई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष राम आशीष यादव ने कहा कि जिस स्थान पर हम रहते है उसे साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है, परिसर को साफ़ रखना हमारा कर्तव्य है जिसे हम और हमारा स्टाफ समय समय से करते रहते हैं।
थानाध्यक्ष राम आशीष यादव सहित, उपनिरिक्षक रामकुमार यादव, ददन राय, सुभाष प्रजापति, अजय कुमार यादव, मुख्य आरक्षी श्रीनिवास, जय प्रकाश, पवन तिवारी, आरक्षी शैलेंद्र,विकास गौड़, सिद्धार्थ सिंह आदि ने श्रम दान किया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






