Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, April 27, 2025 9:57:45 AM

वीडियो देखें

नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित दूरदर्शन की मशहूर ऐंकर नीलम शर्मा का निधन

नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित दूरदर्शन की मशहूर ऐंकर नीलम शर्मा का निधन
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार विकास शुक्ल की रिपोर्ट

मशहूर ऐंकर नीलम शर्मा का निधन हो गया है। दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नीलम के निधन की सूचना दी है। नीलम दूरदर्शन का एक जानामाना चेहरा थीं। नीलम के निधन पर दूरदर्शन ने शोक जताया है। बताया जा रहा है कि नीलम शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं। वह अपने पीछे पति और 15 वर्षीय बेटे को छोड़ गई हैं। वह पिछले 20 वर्षों से दूरदर्शन से जुड़ी हुई थीं। नीलम को मार्च में ही 'नारी शक्ति' सम्मान मिला था। नीलम को इसके अलावा भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका था। नीलम ने अपने 20 साल के करियर में 'तेजस्विनी' से लेकर 'बड़ी चर्चा' जैसे कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया। नीलम ने 1995 में दूरदर्शन से करियर की शुरुआत की थी।
नीलम शर्मा के निधन पर प्रसार भारती के चेयरमैन ए. सूर्य प्रकाश ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'यह सुनकर सदमे में हूं कि दूरदर्शन की मशहूर ऐंकर नीलम शर्मा नहीं रहीं। वह सच में 'नारी शक्ति' की प्रतीक थीं, जिसका सम्मान उन्हें राष्ट्रपति के हाथों मिला था। हमने अपनी तेजस्विनी को खो दिया है। '
शर्मा के निधन पर शोक जताते हुए प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेंपति ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'अभी-अभी डीडी न्यूज की ऐंकर नीलम शर्मा के निधन की दुखद खबर मिली, जिन्हें हाल ही में नारी शक्ति सम्मान मिला था। उनके परिवार के प्रति पूरे प्रसार भारती परिवार की तरफ से संवेदना। '
बताया जा रहा है कि दूरदर्शन न्यूज का एक जाना-माना चेहरा रहने वालीं नीलम शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *