अयोध्या:श्रावणझूला मेला के मद्देनज़र दो पहिया चार पहिया वहनो पर दो-दिन के लिए लगी रोक।
अयोध्या। वर्तमान समय में अयोध्या क्षेत्र में श्रावण झूला मेला चल रहा हैं। जिसमे सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में 5 से 10 लाख श्रद्वालुओं की भीड़ लगातार बनी हुई है दिनांक 15.08.2019 को श्रावण पूर्णिमा व रक्षाबंधन का त्यौहार है। जिसके कारण मेला में और अधिक भीड़ दिनांक 14.08.2019 से हो जाएगी। प्रायः भ्रमण के दौरान देखा जा रहा है कि काफी अधिक संख्या में 02 पहिया 03 पहिया, व 04 पहिया वाहन घूम रहे है जिससे गम्भीर घटना घटित होने का खतरा बना हुआ हैं।
अतः मेला क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहन 02 पहिया, 03 पहिया, व 04 पहिया (एम्बुलेंस को छोड़कर) तत्काल प्रभाव से 13अगस्त समय शाम 06.00 बजे से दिनांक 15.अगस्त समय शाम 06.00 बजे तक मेला क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित किया जाता हैं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






