लखीमपुर खीरी| जिले में स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। बाजार में तिरंगी टोपियां, टीशर्ट और तिरंगे झंडों की धूम है। बाजार देखकर लग रहा है कि राष्ट्रीय पर्व निकट है। मंगलवार को भी शहर के युवाओं से लेकर बच्चों तक जमकर तिरंगों की खरीदारी की। शहर में इसबार लोगों में कुछ अलग तरह का उत्साह है। कई दिन पूर्व से ही शहर के बाजार सज गए हैं। सरकारी भवनों को सजाया संवारा जा रहा है। स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास पूर्वक मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में शहर के युवा और बच्चे भी पीछे नहीं है। शहर के बाजार तिरंगी टीशर्ट, टोपी और तिरंगे झंडों से सज गए हैं। इनकी जमकर खरीदारी हो रही है। मंगलवार को तिरंगा बिकने वाली दुकानों पर दिनभर युवाओं की भीड़ रही। स्कूलों में छुट्टी होने के बाद बच्चे सीधे बाजार पहुंचे। उन्होंने जमकर तिरंगे झंडों की खरीदारी की।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






