सिद्धार्थनगर/बांसी। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन बांसी व मिठवल ब्लाक संघ की बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांसी के परिसर मे आज सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रभावती ने कहा कि पोषाहार को सेंटर पर पहुचाने के लिए टेंडर हुआ है। इसके लिए ठेकेदार को 18 रुपया प्रति बोरी विभाग दे रहा है। इसके बावजूद पोषाहार सेंटर पर नही पहुंच रहा है। हमे गोदाम से उठाना पड़ रहा है। कभी कभार यदि पंहुचा भी दिया जाता है तो उसका किराया लिया जाता है, जो विरोध करते है उन्हे जांच करने और परेशान करने की धमकी दिया जाता है। उन्होने कहा की जून माह मे दोनो ब्लाक की कार्यकत्रियों से अवैध धन की वसूली किया गया है जो कर्मचारियो का शोषण है। संगठन अब चुप बैठने वाला नही है। अब कोई भी कार्यकत्री गोदाम से पोषाहार नही उठाएंगी अब आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए हम तैयार है। मकबूल आलम ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मियों की जो भी समस्या है उसके समाधान के लिए संगठन पूरा प्रयास कर रहा है। इसके बाद विकास खंड बांसी व मिठवल के कर्मचारियो के अन्य समस्याओ पर विचार किया गया। बैठक मे मंजू देवी, विजय लक्ष्मी, दुर्गावती, प्रमिला, संगीता, इन्दु मीना भाष्कर, उषा देवी, मनभावती, उर्मिला, सुधा, नीलम, अनीता, मीना, महेंद्र कुमार, मीरा सहित काफी संख्या मे आंगनबाड़ी कर्मचारी उपस्थित रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






