Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:30:25 PM

वीडियो देखें

रुदौली कोतवाली क्षेत्र के सिधौना गांव में 21 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

रुदौली कोतवाली क्षेत्र के सिधौना गांव में 21 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
/ / से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार रवि प्रताप सिंह की रिपोर्ट

रुदौली कोतवाली क्षेत्र के सिधौना गांव में 21 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने किशोर का शव घर के कमरे से पंखे में रस्सी के सहारे लटका हुआ बरामद किया है। ग्रामीणों की मानें तो युवक गांव के ही एक मामले में दुष्कर्म का आरोपी था। घटना की जानकारी होने पर पहुची रूदौली पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सिधौना गांव के निवासी अमरनाथ पुत्र बद्रीनाथ लगभग 21 वर्ष जो कि दिल्ली में मजदूरी करता था। दो दिन पूर्व दुष्कर्म के मामले में पेशी होने के कारण सिधौना घर आया था। शुक्रवार को पेशी से आने बाद घर पर ही लेट गया। जिसका शनिवार की सुबह फाँसी के फंदे से लटका शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि मृतक के दो भाई जगन्नाथ व शिव नाथ घर के बाहर रहकर मजदूरी करते है। जबकि माता पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। सीओ डॉ धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। मौके पर फील्ड यूनिट को बुला लिया गया। जांच की जा रही है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *