सिद्धार्थनगर/खेसरहा। बेलौहा कस्बे से महज दो किलोमीटर बाँसी-बेलौहा मार्ग पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, पचमोहनी शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहा है। इस विद्यालय का संचालन अप्रैल 2018 से ही हो रहा है। शुरुवाती वर्ष में ही यहाँ की छात्र संख्या 458 रही। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र की मेहनत रंग लाई आज यहाँ की छात्र संख्या 575 है। कक्षा 6 से 12 तक के इस विद्यालय में कुल तीन अध्यापक हैं। अध्यापकों में मामले में एक प्रधानध्यापक अशोक कुमार मिश्र, दो रिटायर्ड टीचर सभापति मिश्र और सुखदेव त्रिपाठी जिनको संविदा पर सरकार ने रखा है। इसके अतिरिक्त विद्यालय में न तो कोई लिपिक है और न ही कोई चपरासी।
प्रधानाध्यपक अशोक कुमार ने बताया की जनपद में कुल 25 राजकीय विद्यायल है। इस विद्यालय की कुल छात्र संख्या 575 है जो की अन्य राजकीय विद्यलायों की तुलना में सर्वाधिक है। आगे प्रिंसिपल कहते हैं कि कक्षाएं किसी तरह मैनेज की जाती हैं, कुल चार कक्षाएं मैं स्वयं पढ़ाता हूँ। विद्यालय का समय 7 : 30 बजे से 12:30 बजे तक है। मैं कार्यालय का काम स्कूल बंद होने के बाद करता हूँ। रोज 3 बजे घर जाता हूँ।
बाकी विद्यायल की बिल्डिंग आपको आकर्षित करती है लेकिन बालक बालिकाओ को बैठने के लिए बेंच नही है। सारे छात्र कमरे में फर्श पर ही बैठते हैं। आज तक पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नही है। एक भी इंडिया मार्का नल इस स्कूल में नही है। विद्यालय में कुल 11 शौचालय हैं। जसमें 6 बालिकावों हेतु और 5 बालको हेतु प्रयोग किये जाते हैं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






