बहराइच 03 अगस्त। थाना समाधान दिवस के निरीक्षण के उपरान्त जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर मोहम्मदनगर में संचालित फत्तेपुरवा के माडर्न वीएचएनडीएस दिवस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यू लिस्ट में दर्ज 14 गर्भवती महिलाओं के सापेक्ष 12 तथा 49 बच्चों के सापेक्ष 27 बच्चों को टीकाकरण हो चुका था। निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने 01 गर्भवती महिला श्रीमती गीता पत्नी संगम की गोद भराई की। जिलाधिकारी ने सीडीपीओ नगर आनन्द श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि अतिकुपोषित बच्चों मुख्यमंत्री पोषण घर में भर्ती कराया जाय। जिलाधिकारी ने आॅगनबाड़ी केन्द्र पर उपलब्ध लाजिस्टिक उपकरणों इत्यादि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर कीर्ति प्रकाश भारती, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुरेश सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी चित्तौरा डा. प्रताप गौतम सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
देखिये वीडियो – मॉब लिंचिंग को अलग अलग चश्मे से क्यूँ देख रही है बीजेपी सरकार?
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






