बहराइच 30 जुलाई। जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने आई.जी.आर.एस. अन्तर्गत प्राप्त सन्दर्भों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान जिले के 07 अधिकारियों के स्तर पर अधिक संख्या में लम्बित डिफाल्टर सन्दर्भ पाये जाने पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारियों जिला पंचायत राज अधिकारी, लीड बैंक प्रबन्धक, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी पयागपुर व मलेरिया अधिकारी का वेतन बाधित करने की कार्रवाई करते हुए अन्य सभी अधिकारियों को सचेत किया है कि विभिन्न स्तरों से प्राप्त होने वाले सन्दर्भों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराएं अन्यथा की स्थिति में मानकविहीन निस्तारण करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध भी दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
देखिये वीडियो – मॉब लिंचिंग को अलग अलग चश्मे से क्यूँ देख रही है बीजेपी सरकार?
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






