बहराइच 30 जुलाई। शहर बहराइच स्थित मोहल्ला वज़ीरबाग कालोनी में उमेश कुमार व मो. मंसूरगंज में गुलज़ार अहमद लोकवाणी/जनसेवा केन्द्र संचालकों के विरूद्ध निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूल किये जाने सम्बन्धी शिकायत की पुष्टि होने पर सम्बन्धित लोकवाणी/जनसेवा केन्द्रों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से बाधित कर दी गयी हैं। यह जानकारी देते ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुमित तिवारी ने बताया कि मोहल्ला मंसूरगंज निवासी शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार के निर्देशानुसार उक्त कार्यवाही की गयी है।
देखिये वीडियो – मॉब लिंचिंग को अलग अलग चश्मे से क्यूँ देख रही है बीजेपी सरकार?
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






