सिद्धार्थनगर/खेसरहा। खेसरहा कस्बे में स्थित पशु अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही गन्दगी का अंबार लगा है। सामुदाईक स्वास्थ केंद्र से सटे पशु अस्पताल का परिसर है। इस परिसर में जगह जगह पर पॉलीबैग, प्लास्टिक बोटल, फेके दिख जाएंगे। अस्पताल बंद होते ही यहाँ कूड़ा डाल दिया जाता है। कस्बे के रहने वाले रामसुभग, रामशंकर, शैलेश पांडेय, रिंकू, अमित पांडेय आदि का कहना है यह गन्दगी आज से नही अनादि से है, मीडिया द्वारा लगातार इस खबर को प्रकशित की जा रही है फिर भी यहाँ कूड़ा डाल ही दिया जाता है। पशु चिकित्सक डॉ सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि यह गन्दगी अस्पताल द्वारा नही फैलाई जा रही बल्कि कस्बे का कचरा यही फेका जाता हैं। यह गन्दगी तभी खत्म हो सकती है जब पशु अस्पताल के प्रवेश द्वारा पर गेट लगे। गेट लगने से परिसर सुरक्षित हो जाएगा। इसके लिए प्रशाशन को पत्र लिखा गया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






