सिद्धार्थनगर/बांसी। प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किये जाने के विरोध मे कल शुक्रवार की शाम कांग्रेसियो ने रोडवेज चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया। जिसे पुलिस वालो ने पानी डालकर बुझाया। शाम छः बजे अभिनय राय की अगुवाई मे कांग्रेसी रोडवेज चौराहे पर तख्ती लेकर पहुचे। जिस पर लोकतंत्र को जिंदा रहने दो, मुख्यमंत्री मनमानी बंद करो आदि नारा लिखा था। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारा भी लगा रहे थे तथा इसी बीच चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला सड़क पर रखकर उसमे आग लगा दिया। इतने मे वहा मौजूद पुलिस वाले हतप्रभ रह गये तथा बाल्टी मे पानी लाकर आग को बुझाया। इससे नाराज पुलिस वालें अभिनय राय तथा डा वीएन त्रिपाठी, संतोष कुमार त्रिपाठी बबलू व शैलेन्द्र श्रीवास्तव राजन को पकड़ कर कोतवाली लें गये। बाकी कांग्रेसी पुलिस को हरकत मे आता देख भाग खड़े हुए।
सिद्धार्थनगर। बांसी रोडवेज पर कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

उत्तर प्रदेश / बाँसी / सिद्धार्थनगर से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार विकास शुक्ल,अनुज सिंह की रिपोर्ट