बहराइच 19 जुलाई। नथुवापुर में संचालित अस्थाई गो आश्रय स्थल के सम्बन्ध में मीडिया में आ रही खबरों ‘‘02 पशुओं की मौत व मवेशियों के चारे पानी का नहीं प्रबन्ध’’ का संज्ञान लेते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बलवन्त सिंह ने जानकारी दी है कि गत 12 जुलाई 2019 को उनके द्वारा नथुवापुर गौशाला के निरीक्षण के दौरान 03 पशु बीमार थे, जिसमें 02 काफी वृद्ध थे। जिनका इलाज उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी महसी द्वारा किया जा रहा था। उपरोक्त में से 02 गायों की स्वाभाविक मृत्यु 15 जुलाई 2019 को हुई है। सी.वी.ओ. डा. सिंह ने बताया कि अस्थाई गो आश्रय स्थल नथुवापुर में चारा एवं दाने की कोई कमी नहीं है। निरीक्षण के समय भूसा पर्याप्त मात्रा में एवं 08 बोरा पशु आहार उपलब्ध था। सभी पशुओं को गलाघोटू का टीकाकरण किया जा चुका है। सभी अस्थाई गो आश्रय स्थलों में स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य निरन्तर जारी है, और यह कहना है कि चारा पानी एवं चिकित्सा के अभाव में पशु मर रहे हंै, निराधार एवं असत्य है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






