बहराइच 13 जुलाई। उप निदेशक मत्स्य अयोध्या/देवीपाटन मण्डल, अयोध्या रवीन्द्र प्रताप सिंह द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार जनपद बहराइच स्थित मैला ता क्षेत्रफल 68.20 हेक्टेयर का 10 मत्स्य वर्ष के लिए ई. निविदा पद्धति से निस्तारण किया जायेगा। श्री सिंह ने बताया कि संयुक्त विकास आयुक्त, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा (अध्यक्ष ई.निविदा समिति) द्वारा 18 जुलाई 2019 मध्यान्ह 12ः00 बजे संयुक्त विकास आयुक्त, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा के कार्यालय कक्ष निर्धारित किया गया है। इच्छुक व्यक्ति उप निदेशक, मत्स्य अथवा मण्डल स्थित सभी जनपद स्तरीय कार्यालयों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






