Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 2:25:41 AM

वीडियो देखें

लखीमपुर खीरी| पांच दिन पहले जिस घर के दो भाइयों की हुई थी हत्या, खाना बनाते समय में उसी घर में लगी आग

लखीमपुर खीरी| पांच दिन पहले जिस घर के दो भाइयों की हुई थी हत्या, खाना बनाते समय में उसी घर में लगी आग
/ / से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार :प्रांशु वर्मा,सुधीर गुप्ता की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी| हैदराबाद थाना क्षेत्र के पड़सरिया गांव में दोहरे हत्याकांड के पीड़ितों के घर खाना बनाते लगी आग से हजारों का सामान राख हो गया। इस अग्निकांड से गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ग्राम पड़सरिया में 1 जुलाई की सुबह नन्दलाल वर्मा और अरविंद वर्मा की जमीनी रंजिश के चलते हंसिए से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को उनके घर मरणोपरांत कार्यक्रम चल रहे थे कि मृतक अरविंद वर्मा के घर खाना बनाते आग लग गई। उनकी पत्नी कान्ती देवी ने लोगों को आवाज दी। आग जलती देख लोग दंग रह गए। जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तब तक कान्ती देवी के घर छप्पर, कपड़े, बिस्तर, अनाज, भूसा, चारा मशीन समेत हजारों का सामान राख हो चुका था। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *